राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 107वां दिन पूरा हो चुका है। वहीं हरियाणा में कॉन्ग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है राहुल गांधी ने सुबह हरियाणा के फरीदाबाद बॉर्डर से आकेड़ा गांव से यात्रा की शुरुआत की.
आपको बता दे सुबह अधिक अंधेरा होने के चलते राहुल गांधी मोबाइल की टॉर्च की लाइट से आगे बढ़े और साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोग भी अपने मोबाइल की टॉर्च से लाइट जलाकर आगे बढ़ रहे थे
तो वहीं बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में ये आखिरी दिन है अगले दिन यानी पदयात्रा की 108 वे दिन सुबह ये यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी।