सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 121वां दिन पूरा हो चुका हैं कांग्रेस की पदयात्रा रविवार की दोपहर तीन बजे जालंधर के खालसा कॉलेज से दोबारा शुरू हुई।
यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका तो वहीं मंदिर प्रधान शीतल विज ने उनका सम्मान किया और माता जी की चुन्नी उन्हे भेंट की इसके बाद वह यात्रा के लिए रवाना हो गए।
आपको बता दें राहुल गांधी से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी मिले,बलकौर सिंह राहुल से मिल कर लौट वहीं से लौट गए उनका कहना था कि उनको दिल की समस्या थी, जिस कारण स्टंट डलवाना पड़ा और वह ज्यादा पैदल नहीं चल पाएंगे।