राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 130वें दिन उधमपुर जिले में पहुंची। उधमपुर में हल्की बारिश के बीच राहुल गांधी के कारवां ने दस्तक दी। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच पदयात्रा आगे बढ़ी।
जम्मू के झज्जर कोटली में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा से उनका लक्ष्य भाजपा और आरएसएस की तरफ से बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ खड़े होना है।
जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का मुद्दा है। प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा बहाल होनी चाहिए। तो वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के बयान से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस बयान से सहमत नहीं है।
सेना कुछ भी करे। इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं है। तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी यात्रा में शामिल हुईं।