राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 135 वाँ दिन पूरा हो चुका हैं कांग्रेस की पदयात्रा रविवार को श्रीनगर के लाल चौक पर पहुंची।
राहुल गांधी ने लाल चौक पर पहुंच तिरंगा फहराया जिसके बाद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कश्मीरी लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया और साथ ही झंडे को सलामी भी दी।
आपको बता दें तिरंगा फहराने के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी।
तो वहीं कांग्रेस ने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि एक पदयात्रा.. कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर- दिलों को जोड़ने के लिए।
असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है.