कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 33 दिन हो चुके है। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान BJP पर निशाना साधा है। साथ ही कहा कि कनार्टक सरकार भ्रष्ट है, जहां हर पद के लिए पैसे लिए जाते हैं। इसको लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। ये दावा भी किया कि हमारी यात्रा से नफरत मिटेगी।राहुल गांधी का कर्नाटक के हिरियूर में वहां संस्कृति के अनुसार उनका स्वागत किया गया।