कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 37 दिन हो चुके है। दिन की शुरुआत होते ही कर्नाटक के रामपुरा से यह यात्रा शुरू हो गई। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता व लोगों को हुजूम दिखाई दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। इसमें लिखा गया है कि ताकत तिरंगे से मिल रही है, इसलिए हर दिन आसान लग रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के एक और दिन ने दस्तक दी है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जानना चाहा कि महंगाई और बेरोजगारी क्यों चरम पर है? राहुल ने कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा। महंगाई 35 साल के उच्च स्तर पर क्यों है? 45 साल के उच्च स्तर पर बेरोजगारी क्यों है? उन्होंने आगे कहा कि कृषि ट्रैक्टरों पर 12% जीएसटी क्यों लगाया जा रहा है?