कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 41 दिन हो चुके हैं, और यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के आंध्र प्रदेश पहुंचते ही राज्य कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आंध्र प्रदेश में प्रवेश करते ही राहुल का स्वागत किया। तो वहीं राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के किसानों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सुना। राहुल की ये यात्रा अलुरु, हट्टी बेलागल और मुनिकुर्ती से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल लोगों ने अदोनी के छगी गांव में रात्रि विश्राम किया।