कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 56वां दिन पूरा हो चुका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1300 किमी का सफर तय करने वाली है। तो वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी साथ ही यात्रा के दौरान चार नवंबर को एक दिन का विश्राम भी रहेगा।
आप को बता दे तेलंगाना में यात्रा का आज सातवां दिन है। राहुल गांधी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया और खास बात तो ये है अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट कुछ समय के लिए कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।
यह यात्रा तेलंगाना में 16 दिन चलेगी और 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी।