कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा का 68वां दिन पूरा हो चुका है राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1500 किमी का सफर तय कर चुकी है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है हालांकि यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है तो वहीं महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज आठवां दिन है।
राहुल गांधी महाराष्ट्र के हिंगोली से पदयात्रा की शुरुआत की और इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया।
आपको बता दें कि शुक्रवार 11 नवंबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च भी किया और आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के हिंगोली में इस यात्रा में शामिल हुए।