कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा को 82 दिन हो चुके हैं। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 6 दिन हो चुके हैं।
राहुल ने इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से यात्रा की शुरुआत की। राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के इंदौर में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1400 किमी है।
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से शुरुआत की। राहुल गांधी का कारवां इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा।
रास्ते में एक साइकिल सवार भी यात्रा में शामिल हुआ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुछ पलों के लिए पैदल यात्रा को विराम देते हुए उसकी साइकिल के पैडल मारते नजर आए।
साइकिल से पहले राहुल यात्रा के दौरान बुलेट बाइक चलाते हुए भी नजर आए थे। इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी के बेटे सतलज राहत भी यात्रा में शामिल हुए। सतलज ने बताया कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता पर केंद्रित दो किताबें राहुल गांधी को पदयात्रा के दौरान भेंट कीं। जिनमें राहत इंदौरी की आत्मकथा शामिल है।