कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 85वां दिन है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 9वां दिन है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में करीब 13 दिन अपनी यात्रा करेंगे। इस दौरान वो करीब 400 किमी का सफर तय करते हुए राजस्थान में प्रवेश करेंगे।
राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के उज्जैन में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1350 किमी है।
आपको बता दें ये यात्रा प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा से होते हुए 4 दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। तो मध्य प्रदेश में यात्रा ने आठवें दिन उज्जैन में ब्रेक लिया था।
इस दौरान राहुल गांधी ने उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित किया था और महाकाल मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की थी।