2014 में भारतीय जनता पार्टी के भारत की सत्ता में आने के बाद भारत की राजनीति में अविश्वसनीय बदलाव हो गया। कांग्रेस जैसी मजबूत पार्टी हाशिए पर आ गई। आज उसी भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की।1 मई 1977 को भारतीय जनसंघ के जनता पार्टी में विलय होने के बाद वहाँ आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई और ऐसा कहा जाने लगा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखने वाले जनता पार्टी में नहीं रहेंगे।
6 अप्रैल 1980 को नए संगठन के तौर पर BJP बनी और अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने। 1996 में BJP ने 161 सीटें जीतकर लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी का स्थान हासिल किया था और उसके बाद 2014 में भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया।