नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा है कि आगामी नगालैंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी यानी NDPP 20:40 सीटों के बंटवारे के समझौते के अनुसार लड़ेंगे, जो दोनों दलों ने पहले तय किया था।
सीट बंटवारे को लेकर जो बात भाजपा और NDPP ने पहले की थी उसे बदला नहीं जाएगा। नगालैंड के मुख्यमंत्री रियो नगालैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक सीटों की मांग को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा सीट बंटवारे के समझौते में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है। यह निर्णय लिया गया है कि NDPP और भाजपा 40:20 सीटों के बंटवारे के अनुसार नागालैंड में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
नगालैंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि NDPP इस महीने के अंत में नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।