IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग ने एक और बड़ा कारनामा किया है। उसकी ब्रांड वैल्यू में पिछले एक साल में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
ये बढ़कर 90 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। पिछले साल IPL में 2 नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस जुड़ी थीं।

इसके अलावा मीडिया राइट्स भी काफी महंगे बिके थे। डी एंड पी एडवायजरी की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2022 की वैल्यू बढ़कर 10.9 बिलियन डॉलर हो गई है।
एक साल पहले 2021 में ये 6.2 बिलियन डॉलर थी। आपको बता दें IPL की की शुरुआत 2008 में हुई थी। 15 साल में इसने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
IPL के मीडिया राइट्स पिछले दिनों 6.2 बिलियन डॉलर में बिके थे। इसका भी फायदा टी20 लीग को मिला है। गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स पर कुल 1.6 बिलियन डॉलर की बोली लगी थी। जिसमे उम्मीद से लगभग 16 गुना का उछाल देखने को मिला था।