केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने (Nirmala Sitharaman) आज देश का आम बजट (Aam Budget 2023) पेश किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। उन्होंने बताया कि गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है।
वित्त मंत्री ने इस बीच बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 7 लाख की आय तक अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने नए टैक्स स्लैब की भी घोषणा की।
Budget 2023 भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा।
बजट में घोषणा की गई कि इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, खिलौने और देसी मोबाइल सस्ते होंगे।
वहीं, चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट, सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा।
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया है।
प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है।
इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा।
वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा।
अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह Budget 2023 काफी अहम माना जा रहा था।
आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉरपोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें थीं।
आप के कुछ सवाल

1. 2023 के बजट में आम लोगो को कितनी राहत मिली हैं?
सरकार का अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण Budget 2023 है।
ऐसे में मध्यवर्गीय परिवार को उम्मीद है, कि इस बार वित्त मंत्री के पिटारे में टैक्स छूट का तोहफा होगा। इससे पहले सरकार साल 2020 में नया टैक्स स्लैब पेश किया था।
महंगाई से परेशान मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद है। लोगों की मांग है कि 80c का दायरा बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक का हो। भारत जिस तरह से अगले 10 साल में दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने की क्षमता रखता है, उसे देखते हुए सरकार को अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए हर सेक्टर पर ध्यान देना होगा।
इसके साथ ही सरकार इस Budget 2023 में ‘मेक इन इंडिया’ पर भी अपना फोकस रखने वाली है।
इसके लिए हर जिले में One District One Product यानी ODOP के तहत एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी की जा रही है।
2. सरकार ने 50 नए एयरपोर्ट बनवाने का ऐलान किया है, क्या इससे आम लोगो को फायदा होगा?
मोदी सरकार ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने एलान किया है, कि देश में नए 50 एयरपोर्ट खोले जाएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget 2023 पेश करते हुए कहा कि देश में 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपैड बनाए जाएंगे।
इसके साथ ही सरकार उन्नत लैंडिंग को पुनर्जीवित करने का काम करेगी। सरकार ने 50 नए हवाई अड्डों को खोलने का ऐलान अपनी UDAN योजना को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद के तहत किया है।
जिसका उद्देश्य देश भर में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार करना होगा।
इतनी बड़ी संख्या में नए एयरपोर्ट का बनना आम लोगो के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा इससे लाखों लोगों को नए रोजगार मिलेंगे, लोग आपस में ज्यादा कनेक्टेड होंगे।
विदेशों की विदेशी करेंसी भी ज्यादा मात्रा में आएगी, टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा, वह भारत के विदेशों से संबंधो में भी मजबूती आएगी।
3. महिला कल्याण के लिए सरकार ने Budget 2023 में जो बड़ा कदम उठाया है, इससे महिलाओं को कितनी मद्द मिलेगी?
महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए अमृतकाल के बजट 2023 -24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की गई है।
इसके अलावा बजट 2023 – 24 को पेश करते समय केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वंय सहायता समूहों से जोड़ा गया है।
जबकि इन समूहों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही उन्होने कहा कि भविष्य में बड़े स्तर पर इस समूह से महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
यह केन्द्र सरकार की महिलाओं के लिए एक आर्थिक पहल है। महिला सम्मान बचत योजना के तहत महिलाएं 2 लाख तर का निवेश कर सकती है।
जबकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2025 तक ही लागू रहेगी। हांलाकि इस दो लाख के जमा पर टैक्स में छूट मिलेगी। इसके साथ ही इस स्कीम से 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट को दो साल के लिए लाया गया है। बजट 2023 – 24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की गई है।
यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केन्द्र और राज्य दोंनो सरकार लगातार प्रयास कर रही है, क्योंकि महिलाओं के विकास से देश की आधी आबादी का विकास होता है।
जबकि देश में महिलाओं की आबादी लगभग 49 फीसदी है। देश में महिलाओं को पुरुषों के समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने साल 2015 में बेटी – बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी।
इसके अलावा पिछले बजट 2022-23 में महिलाओं और बच्चों के लिए एकीकृत विकास प्रदान करने के लिए 3 योजनाएं मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 शुरू की गई थी।
महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम से देश की महिलाएं अच्छी बचत कर सकती है। मतलब हैं कि, महिलाएं अपना पैसा बचाने में अधिक मजबूत होंगी।
इस योजना से महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। जबकि इस योजना से दो साल तक महिलाओं को लाभ होगा।
4. इस बजट से देश की गरीब जनता को कितनी राहत मिलने वाली है?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश कर दिया है।
इस Budget 2023 में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए 7 लाख रुपये तक की कुल कमाई करने वालों को बड़ी राहत दी है। इन लोगों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा।
इसके अलावा इनकम टैक्स स्लैब की संख्या भी घटाकर 5 कर दी गई है। Budget 2023 में वित्त मंत्री ने महिला बचत सम्मान योजना लॉन्च करने का भी ऐलान किया है।
उनका कहना है कि इससे महिलाएं बचत के लिए प्रोत्साहित होंगी। इसके तहत 7.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा।
किसानों के लिए भी वित्त मंत्री ने श्री अन्न योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है।
इसके तहत मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने Budget 2023 पेश करते हुए कहा कि दुनिया में मंदी के माहौल में भी भारत की आर्थिक ग्रोथ 7 फीसदी तक रहने का अनुमान है।
यह भारत के लिए बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि देश की इकॉनमी का आकार बढ़ा है और हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला Budget 2023 है। बीते कुछ सालों में हमने इकॉनमी को मजबूत करने के लिए जो नींव रखी थी, अब उस पर मजबूत इमारत खड़ा करने का मौका है।
5. युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 भी लॉन्च करने का भी ऐलान किया है, इससे युवाओं को कितना फायदा होगा?
लाखों युवाओं को कुशल बनाने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 शुरू की जाएगी।
विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 3 वर्षों में 47 लाख युवाओं को स्टाइपेंड सहायता प्रदान करने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) शुरू किया जाएगा।
केन्द्रीय वित्त निर्मला सीतारमण ने Budget 2023 पेश करते हुए कहा कि हमारे युवाओं को सशक्त बनाने और अमृत पीढ़ी के सपने साकार करने में मदद करने हेतु
हमने बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने में सहायक आर्थिक नीतियां अपनाई हैं। साथ ही व्यवसाय के अवसरों का समर्थन किया है।
युवा शक्ति हमारे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अगले तीन वर्षों में लाखों युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 शुरू की जाएगी।
ऑन जॉब प्रशिक्षण, उद्योग साझीदारी और उद्योग की जरूरतों के साथ पाठ्यक्रमों के संरेखन पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि यह योजना इंडस्ट्री 4.0 जैसे कोडिंग, एआई, रोबोटिक्स, मेकाट्रॉनिकस, आईओटी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोनों और सॉफ्ट स्किल जैसे नये युग के पाठ्यक्रमों को शामिल करेगी।
30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर
वित्त मंत्री ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने हेतु अलग-अलग राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।
वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत तीन वर्षों में 47 लाख युवाओं को वृत्तिका सहायता प्रदान करने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण शुरू किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने सूचित किया कि निम्नलिखित एकीकृत स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरूआत कर कौशलवर्धन हेतु डिजिटल तंत्र को और विस्तार प्रदान किया जाएगा।
इसके बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मांग आधारित औपचारिक कौशलवर्धन सक्षम करेगा।