वूमेन IPL की टीमों को खरीदने के लिए 23 जनवरी को आधिकारिक दस्तावेज जमा किए गए। IPL की आधा दर्जन फ्रेंचाइजी ने टीम खरीदने में रुचि दिखाई है।
वहीं, तीन फ्रेंचाइजी ने खुद को बाहर रखा है। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला IPL के लिए बोली लगाने में रुचि दिखाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 बार मेंस IPL जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स और पिछले सीजन की चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने खुद को इससे अलग रखा है।
उन्होंने टीम खरीदने में कोई रुचि नहीं दिखाई। वहीं, लखनऊ सुपरजाएंट्स के बारे भी यही उम्मीद लगाई जा रही है कि उसने भी खुद को इससे अलग रखा है।
जबकि पंजाब किंग्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।