भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल चेतन शर्मा ने एक स्टिंग ऑपरेशन में भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई खुलासे किए थे।
इसके बाद वह लगातार विवादों में बने हुए थे। अब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है।
चेतन शर्मा ने अपने अपना इस्तीफा BCCI सचिव जय शाह को भेजा है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें 7 जनवरी 2023 को दूसरी बार भारतीय टीम की चयन समिति का अध्यक्ष चुना गया था।
इसके लगभग एक महीने बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। चेतन शर्मा दो बार भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर बने लेकिन दोनों बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।
चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और सौरव गांगुली के रिश्ते से लेकर खिलाड़ियों के इंजेक्शन लेने सहित कई मामलों पर गंभीर खुलासे किए थे। जिसके बाद उन्होंने अब अपना पद छोड़ दिया है।