Vocal News
  • होम
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • पड़ताल
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • इतिहास नामा
No Result
View All Result
Vocal News
  • होम
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • पड़ताल
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • इतिहास नामा
No Result
View All Result
Vocal News
No Result
View All Result
Home न्यूज़

CM शिवराज ने दिया था BJP में आने का न्योता, अरुण यादव ने क्यूँ ठुकराया ?

Isha by Isha
June 30, 2022
CM शिवराज ने दिया था BJP में आने का न्योता, अरुण यादव ने क्यूँ ठुकराया ? - Vocal News
Share on FacebookShare on Twitter

मप्र में नगरीय निकाय के चुनाव जोरों पर हैं। बीजेपी और कांग्रेस नगर की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। खंड़वा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए निमाड़ के कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अरूण यादव को बीजेपी में आने का न्योता दिया था। अरूण यादव ने सीएम का ऑफर ठुकराते हुए ट्ववीट किया है। अरूण यादव ने ट्विटर पर लिखा- धन्यवाद शिवराज जी, आपने कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता को सत्ता में आमंत्रित किया है। कांग्रेस पार्टी ने मुझे और मेरे परिवार को बिन मांगे ही बहुत कुछ दिया है। हम सत्ता में ज़रूर आयेंगे, मगर भाजपा के साथ नहीं कांग्रेस की सरकार बनाकर आएंगें ।

पूर्व पीसीसी चीफ अरूण यादव ने कहा कि मेरी राजनैतिक अंकसूची में मेरी बल्दियत एक ही है, मेरे उपनाम के आगे ‘यादव’ लिखा जाता है, कोई ‘शिंदे-सिधिया’ नहीं। कांग्रेस मेरी मां है, कांग्रेस ने स्वर्गीय पूज्य पिताजी को विधायक, सांसद, मंत्री और उपमुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैसे पदों पर बिठाया है, मुझे कम उम्र में ही कांग्रेस पार्टी ने सांसद, केंद्रीय मंत्री, पार्टी का राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की कार्यसमिति जैसी महत्वपूर्ण इकाईयों में जगह दी। मेरे छोटे भाई सचिन यादव को विधायक और मंत्री बनाया। लिहाजा, मेरे परिवार के हर व्यक्ति के शरीर की एक-एक रग में कांग्रेस का खून बहता है और हमें उससे ऊर्जा मिलती है। अपने राजनैतिक और व्यावसायिक हितों के लिए गद्दारी का मेरे उच्च आदर्शों वाले परिवार में किंचित मात्र भी स्थान नहीं हैं। आपकी सत्ता की लालसा और कुटिल राजनैनिक सोच मुझे और मेरे परिवार कभी भी प्रभावित नहीं कर पायेगी। कृपा कर भगवान कृष्ण के वंशजों और देश की आजादी के आंदोलन से गद्दारी करने वाले परिवारों से हमारी तुलना न करें।

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगे से जगमगा उठे

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगे से जगमगा उठे

August 8, 2022
China, Taiwanese Tensions

China, Taiwanese Tensions

August 8, 2022

मंगलवार को खंडवा में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला था। सीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र की सरकार बचाने भेजा था जो अपनी सरकार नहीं बचा पाया उसे महाराष्ट्र भेजा था। कांग्रेस में कमलनाथ का कब्जा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, बीच में नेता प्रतिपक्ष भी कमलनाथ बन गए थे। युवाओं के नेता नकुल नाथ और बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ। अरूण भैया क्या कर रहे हो भैया? काैन पूछ रहा है तुम्हें। कांग्रेस में केवल एक ही नाम चलता है वो है कमलनाथ। सीएम ने कहा कि कमलनाथ ने जो योजनाएं बंद कर दीं थीं उन्हें चालू किया जाएगा।

Tags: Arun yadavbjpcm shivraj singh

और भी

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगे से जगमगा उठे

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगे से जगमगा उठे

by Isha
August 8, 2022

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र के आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आगरा...

China, Taiwanese Tensions

China, Taiwanese Tensions

by Isha
August 8, 2022

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी द्वारा ताइवान की यात्रा के जवाब में शुरू किए गए अभूतपूर्व चीनी सैन्य अभ्यास के...

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा?

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा?

by Isha
August 8, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीति आयोग की संचालन परिषद (जीसी) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। पीएम मोदी...

एनटीए अब एग्जाम 12 से 14 अगस्त के बीच कराएगा

एनटीए अब एग्जाम 12 से 14 अगस्त के बीच कराएगा

by Isha
August 6, 2022

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 अगस्त को होने वाली सीयूईटी यूजी 2022 की परीक्षा को 53 एग्जाम सेंटर पर...

Next Post
रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं बाबर आजम विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड को किया ध्वस्त - Vocal News

रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं बाबर आजम विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

Recommended

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ

April 28, 2022
डेटिंग की अफवाहों पर कियारा: “इस मिर्च मसाले के स्रोत कौन हैं?”

डेटिंग की अफवाहों पर कियारा: “इस मिर्च मसाले के स्रोत कौन हैं?”

June 17, 2022

Popular Story

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
हमसे जुड़ें
न्यूज़ सब्मिट करें
संपर्क    सब्सक्राइब    विज्ञापन    फीडबैक    कंप्लेंट     हमारे बारे में 
Youtube Facebook Twitter
न्यूज अलर्ट  /  अस्वीकरण  /  नियम एवं शर्तें  /  गोपनीयता
© COPYRIGHT JMAAA INFOTECH PVT LTD 2021
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • पड़ताल
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • इतिहास नामा

© COPYRIGHT JMAAA INFOTECH PVT LTD 2021