दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान देश में सबसे ज्यादा 1009 नए कोरोना केस मिले हैं। पॉजिटिवटी रेट भी 4.42% से बढ़कर 5.70% पर पहुंच गया है। दिल्ली में कोरोना से भर्ती मरीजों में से 27% बच्चे हैं।
देश में अस्पताल में भर्ती होने वाले हर 4 मरीज में से 1 बच्चा है। फिर भी दिल्ली सरकार ने फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि, मास्क नहीं लगाने वालों से 500 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।