फिल्म शोले के बेहद चर्चित किरदार अंग्रेजों के जमाने के जेलर असरानी की जेल में ही सुरंग नहीं खोदी गई थी बल्कि राजस्थान में तो सेशन कोर्ट में बनी जेल में ही बदमाशों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। राजस्थान में बेखौफ हो रहे बदमाशों ने प्रदेश की बड़ी सेशन कोर्ट परिसर में बनी अस्थाई जेल में ही सुरंग खोद डाली। अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलन्द हैं।
ये सुरंग शातिर बदमाशों ने रातोंरात ही बनाई थी। इस सुरंग के जरिए किसी हाई प्रोफाइल कैदी को छुड़ाने की साजिश को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन समय रहते पता चल जाने पर कैदियों को फिर वहां नहीं लाया गया। कोर्ट परिसर में सुरंग का मामला सामने आते ही पुलिस फोर्स के होश उड़ हो गए और वहां हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर की सेशन कोर्ट राजस्थान की सबसे बड़ी सेशन कोर्ट है। यहां करीब 150 से अधिक कोर्ट हैं यहां करीब बीस हजार वकील प्रेक्टिस करते हैं।और यही नही यहां पर दिनभर भीड़ भडक्का और पुलिस की आवाजाही रहती है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी पुख्ता मानी जाती है, लेकिन इसी कड़ी सुरक्षा और भारी भीड़ वाले सेशन कोर्ट में जो हैरतअंगेज घटना हुई उससे पुलिस भी सदमे में आ गई और उससे कोई जवाब देते नहीं बन रहा है।
आपको बता दें जयपुर के सेशन कोर्ट परिसर में बनी अस्थाई जेल में रातोंरात एक सुरंग खोद दी गई। ये सुरंग अस्थाई जेल की बाहरी दीवार के नीचे से लेकर जेल की बैरक तक खोदी गई थी। सिर्फ बैरक के अंदर सुरंग के ऊपर की टाइल्स नहीं हटाई गई थी। आपको बता दें सोमवार को सुबह जब पुलिस के दो जवान कैदियों को इस अस्थाई जेल में शिफ्ट करने से पहले चेकिंग कर रहे थे तब उनकी नजर जेल की दीवार के पास बनी इस सुरंग पर पड़ी।
तो वहीं जैसे ही सुरंग का पता चला उसके बाद तुरन्त कैदियों को सेंट्रल जेल से कोर्ट की अस्थाई जेल में लाने से रोक दिया गया। आपको बता दें कैदियों को पेशी के दौरान अलग अलग जेलों से लाया जाता है। कोर्ट में पेशी होने तक उन्हें इस अस्थाई जेल की बैरक में रखा जाता है। आपको बता दें इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए फिलहाल सुरंग के मुंह पर पत्थर रखकर उसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। ये सुरंग करीब 5 से 8 फीट गहरी है।
हालांकि इस मामले की राजस्थान पुलिस जांच कर रही है।