मेष राशि: गणेशजी बता रहे हैं कि मेष राशि के लोग आज कुछ उलझन में रहेंगे। ऐसे में आज इनको किसी बड़े निर्णय से बचना चाहिए वैसे कारोबार के लिहाज से दिन इनका अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी भाग्य से इनको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी और प्रेमी के लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

वृषभ राशि: सामाजिक क्षेत्र में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। जो लोग आज ऑफिस का काम कर रहे हैं या जिनकी आज छुट्टी नहीं है उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: आपको धैर्य और संयम से चलना होगा इससे स्थिति को नियंत्रण में रख पाएंगे। आज सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए, वायु विकार और सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी संबंधी को लेकर आपकी चिंता रहेगी।

कर्क राशि: अपनी जिम्मेदारी को आगे बढ़कर पूरा करने की कोशिश कीजिए। आज आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा राशि से पांचवें और छठे घर में संचार करेंगे ऐसे में लव लाइफ में खट्टा मीठा अनुभव मिलेगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला रहेगा। शौक की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। वैसे आज इस राशि के लोगों को वाहन पर भी खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी भी तरह संपर्क हो सकता है।

कन्या राशि: मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में रुचि रहेगी। आज आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आपको जीवन में सफलता मिल सकती है। निवेश भी फायदेमंद हो सकता है।

तुला राशि: सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार उदार रहेगा और आप उनकी सभी गलतियों को क्षमा करने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन पिछले अनुभवों से सीखें। ताकि कोई दोबारा आपको परेशान न कर सके।

वृश्चिक राशि: आपके लिए सलाह है कि दुनिया जहान के काम में परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को इग्नोर करेंगे तो इसका प्रभाव आपके घर की सुख शांति पर दिखेगा। जीवनसाथी को समय दीजिए और शाम का समय साथ बिताइए। कुछ लोगों पर हफ्ता के अटके हुए काम को पूरा करने का दबाव रहेगा।

धनु राशि: आज सलाह है कि दूसरों पर अधिक निर्भर होने की बजाय खुद आगे बढ़कर काम करें नहीं तो काम प्रभावित होगा। जो लोग आज काम पर जा रहे हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में संयम रखना होगा नहीं तो सहकर्मियों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है।

मकर राशि: घर में शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता और परिवार के साथ बेहतर समय बिता पाएंगे। हालांकि, आपके दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान हो सकता है। कुछ अटके अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा।

कुंभ राशि: अगर किसी तरह की न्याय नीति या कानून से जुड़ा कोई मसला है तो जल्दबाजी से बचना ही बेहतर होगा। बच्चों पर जीवनसाथी को लेकर आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं।

मीन राशि: धर्म-कर्म में आपकी रुचि हो सकती है। क्रोध की वजह से आज आपका मूड और दिन खराब हो सकता है इसलिए किसी कोई बात बुरी भी लगे तो उसे हंसकर टाल दें। छात्रों का मन आज पढ़ाई से भटकेगा, दूसरी चीजों में रुचि बढ़ेगी।
