इस वक्त क्रिकेट फैंस पर टी 20 वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ा हुआ है। हर फैंस टी 20 वर्ल्ड कप के महामुकाबलों को देख कर उत्सुक हो रहे हैं। लेकिन इसी वर्ल्ड कप के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिससे सभी हैरान रह गए।
दरअसल श्रीलंका के क्रिकेटर धनुष्का गुणातिलक पर रेप का आरोप लगा है। जिसके कारण सिडनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें मीडिया में पुलिस दस्तावेजों के हवाले ऐसा दावा किया जा रहा है कि दानुष्का ने बलात्कार के कथित प्रयास के दौरान महिला को गला दबाकर लगभग मार ही दिया था।
आपको बता दें महिला ने आरोप लगाया है कि श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुणातिलक ने उसके साथ डेट पर जाने के दौरान 2 नवंबर को सिडनी के रोज बे में उसके घर पर चार बार उसका यौन उत्पीड़न किया, गला घोंटने की कोशिश की।
गुणातिलक मौजूदा टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे।
ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने पुलिस दस्तावेजों के हवाले से कहा है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी की कलाई पकड़कर उसका हाथ हटाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने गले को और जोर से दबाया।
शिकायतकर्ता को अपनी जान जाने का डर था और वो आरोपी की पकड़ से नहीं छूट पा रही थी। उन्होंने कहा, वो लगातार आरोपी की पकड़ से दूर होने का प्रयास कर रही थी जो कि स्पष्ट संकेत है कि जो हो रहा था वो उसकी मर्जी से नहीं हो रहा था।
आपको बता दें इस मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।
अदालत के दस्तावेजों में पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर धनुष्का गुणातिलक ने किसी भी तरह की हिंसा से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने सेक्स सहमति से किया था।
लेकिन जब डिटेक्टिव्स ने उस बातचीत के बारे में पूछा जिसमें सहमति का जिक्र था तो क्रिकेटर को कुछ याद नहीं आ रहा था। आपको बता दें कि दानुष्का का विवादों से पुराना नाता रहा है।
बोर्ड ने साल 2018 में भी टीम के नियमों का उल्लंघन करने पर उसे 6 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। उसी वर्ष गुणातिलक को निलंबन झेलना पड़ा था।
क्योंकि उसके एक अज्ञात दोस्त पर नार्वे की महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। बोर्ड ने 2017 में भी अभ्यास सत्र में नहीं आने और एक मैच के लिए क्रिकेट के अपने सामान के बिना पहुंचने पर गुणातिलक को सीमित ओवरों के छह मैचों के लिए निलंबित कर दिया था।
आपको बता दें गुणातिलक ने श्रीलंका की तरफ से आठ टेस्ट, 47 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
इन सब केसों को देख कर यही लगता है कि दानुष्का का विवाद पीछा करते हैं या फिर ये कहें कि वो लगातार विवादों में घिरते रहे हैं।
ऐसे में इस वक्त कुछ कह पाना कि ये आरोप कितने सच है या कितने झूठे ये सही नहीं होगा। क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि उसे फंसाने की भी साजिश की जा रही हो। क्योंकि इससे पहले नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने पर भी रेप का आरोप लग चुका है।