मशहूर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी बीते दिनों से कभी मेहंदी तो कभी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने शादी के जोड़े में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अब फैंस कन्फ्यूज हो रहे हैं कि क्या देवोलीना वाकई में शादी रचाने जा रही हैं।
आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब देवोलीना की शादी की खबरें उड़ रही हैं। इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस की शादी की चर्चा हो चुकी है। फर्क इतना है कि पहले कभी उन्हें इस तरह हल्दी के रंग में रंगा नहीं देखा गया।

देवोलीना के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियोज शेयर किए गए हैं। इन वीडियोज में देवोलीना के बेस्ट फ्रेंड विशाल सिंह उन्हें हल्दी लगाते दिख रहे हैं।
देवोलीना के हाथों में कुछ गिफ्ट्स हैं और वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा कि ये वीडियो शादी का ही है।
देवोलीना का ये लुक देख कर ऐसा लग रहा है कि मानो वो शादी कर रही हैं। लेकिन सच्चाई क्या है, इसका खुलासा अभी उन्होंने खुद नहीं किया है।

आपको बता दें देवोलीना ने अपनी वेडिंग की अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने स्टोरी में उन्हें मेंशन किया है।
मेकअप आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में देवोलीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा ब्राइड। इससे तो यही पता चलता है कि देवोलीना जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं।

वहीं फैंस भी देवोलीना के वीडियोज देख कर कंफ्यूज दिख रहे हैं। सवाल ये भी है कि आखिर देवलीना किससे शादी करने जा रही हैं। आखिर वो कौन है जिसे गोपी बहू अपना हमसफर बनाने जा रही हैं।
क्योंकि इससे पहले देवोलीना और विशाल की एक फोटो वायरल हुई थी। तस्वीर में वो उन्हें प्रपोज करते दिख रहे थे। लेकिन कुछ वक्त बाद पता चला कि देवोलीना और विशाल म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन कर रहे थे।

तो वहीं एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक देवोलीना भाई की शादी में गुवाहाटी पहुंची हैं। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फोटो और विडियोज उनके उनके भाई की शादी की भी हो सकती हैं।
हालांकि अब देखना होगा कि देवलीना इस पर अपना जवाब कब देती हैं?