भारत के 2011 विश्व कप जीत के 12 साल पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया 2 अप्रैल 2011 को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल जीती थी।
उसने 28 साल बाद विश्व कप अपने नाम किया था। पिछली जीत 1983 में मिली थी। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्का लगाया था।
अब उनके इस सिक्स को खास सम्मान दिया जाएगा। दरअसस, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने यह फैसला किया है कि जिस जगह धोनी का छक्का गिरा था, उसी जगह एक विक्ट्री मेमोरियल बनाया जाएगा।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजिंक्य नाइक ने बताया कि IPL टूर्नामेंट के दौरान 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा और उस वक्त धोनी लम्बे समय बाद मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे। ऐसे में MCA इन्हें सम्मानित भी करेगा।