बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान रियल लाइफ में भी बादशाह ही हैं। किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने की लोग कल्पना भी नहीं कर पाते हैं।
शाहरुख लग्जूरियस लाइफ जीते हैं। शाहरुख के साथ उनका आलीशान बंगला मन्नत और बंगले की नेम प्लेट भी अक्सर चर्चा में रहती है। अब एक बार फिर मन्नत की कीमती नेम प्लेट पर लोगों की नजरें टिक गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मन्नत का नेमप्लेट
दरअसल फैंस के लिए शाहरुख खान का बंगला मन्नत किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं हैं। मुंबई जाने वाले लोग शाहरुख के बंगले के बाहर पोज देकर अपने फोटो क्लिक कराना कभी नहीं भूलते हैं।
शाहरुख के बंगले के साथ उनके घर की कीमती नेम प्लेट भी हमेशा ही चर्चा में रहती है। अब एक बार फिर शाहरुख के मन्नत के बाहर नई नेम प्लेट लग गई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
हीरो से बना है नेमप्लेट
आपको बता दें शाहरुख खान के मन्नत के गेट के ठीक बाहर दोनों तरफ नई नेम प्लेट लग चुकी हैं, जिसमें हीरे जड़े हुए हैं। नेम प्लेट के साथ मन्नत के बाहर का गेट भी चेंज हो चुका है। सोशल मीडिया पर मन्नत की हीरों से जड़ी नई नेम प्लेट और गेट के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दे रात के अंधेरे में मन्नत की नेम प्लेट सितारों की तरह जगमगा रही है। जो फैंस को खूब लुभा रही है।
शाहरुख खान के फैन क्लब पर मन्नत की नई नेम प्लेट और गेट के फोटोज शेयर किए गए हैं।
फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 2 महीने के बाद मन्नत के गेट का नया डिजाइन रिवील हो गया है और ये शानदार है। फैंस मन्नत की नई हीरों से जड़ी नेम प्लेट के साथ फोटोशूट कराकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। फैंस को भी नई नेम प्लेट काफी पसंद आ रही है।
अप्रैल में भी मन्नत हुआ था ट्रेंड
आपको बता दें अप्रैल में ‘मन्नत’ तब ट्रेंड में आया था, जब सालों बाद गेट पर नई नेम प्लेट लगाई गई। लेकिन लगभग एक महीने बाद, फैंस ने देखा कि नई नेम प्लेट गायब थी। कई फैंस ने सोचा कि क्या ये चोरी हो गया है, लेकिन शाहरुख के घर पर सुरक्षा को देखते हुए इसके चोरी होने की संभावना नहीं है।
लेकिन बाद में पता चला कि इस नेम प्लेट को मरम्मत के लिए नीचे ले जाया गया था और एक बार इसकी मरम्मत हो जाने के बाद इसे वापस रख दिया जाएगा। पुरानी नेम प्लेट कभी वापस नहीं आई लेकिन 6 महीने बाद आखिरकार उसकी जगह नई नेम प्लेट लग गई है।
जनवरी में होगा रिलीज पठान

वैसे कहना तो बनता है कि शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के ही किंग नहीं हैं, बल्कि अपनी लाइफ भी एक किंग की तरह जीते हैं। शाहरुख खान का स्टारडम किसी से छिपा नहीं है।
अगर शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। शाहरुख कई सारी फिल्में लेकर आ रहे हैं। जी हां शाहरुख खान की पठान फिल्म अलगे साल जनवरी में रिलीज होगी। तो वहीं सलमान की टाइगर 3 में भी शाहरुख का अहम रोल होगा।