मारुति अपनी व्हीकल्स की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडल पर रेट बढ़ाने का एलान कर दिया है। हालांकि, रेट कितने बढ़ाए जाएंगे इस बारे में कोई भी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। ये भी नहीं बताया गया कि नए रेट कब से लागू होंगे।
इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण मारुति पहले ही जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक वाहनों की कीमतों में लगभग 8.8% की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी घरेलू बाजार में ऑल्टो से लेकर S-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मारुति सुजुकी का टारगेट चालू वित्त वर्ष में आवश्यक कंपोनेंट की सप्लाई की स्थिति के आधार पर 4-6 लाख CNG इकाइयों की सेल करना है।