पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान आज अपना 41वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। फवाद खान को उनके अच्छे लुक्स और शानदार एक्टिंग के लिए बॉलीवुड के सबसे होनहार स्टार्स में से एक माना जाता था। हालांकि 2016 में उरी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान की राजनीति ने ऐसा मोड़ लिया कि उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पाकिस्तानी सीरियल्स में कर चुके है काम
आपको बता दें बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत से पहले फवाद ने ‘हमसफ़र’, ‘जिंदगी गुलज़ार है’ और ‘अश्क’ जैसे पाकिस्तानी सीरियल्स में काम कर लाखों फैंस के दिलों में जगह बना ली थी।
फिल्म खुबसूरत में सोनम कपूर के साथ किए है काम
आपको बता दें फवाद ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है फवाद ने साल 2014 में आई खूबसूरत फिल्म में सोनम कपूर के साथ काम किया था।फिल्म में उन्होंने राजकुमार विक्रम सिंह राठौर की भूमिका निभाई थी। वहीं सोनम, मिलि के किरदार में थी, जो एक फिजियोथेरेपिस्ट होती है।

तो वहीं साल 2016 में आई कपूर एंड संस में फवाद ने काम किया इस फिल्म में वो ऋषि कपूर, रत्ना पाठक शाह, रजत कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।
भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने से है प्रतिबंध
इसके अलावा साल 2016 में ही आई करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और फवाद ने साथ काम किया था।
आपको बता दें पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों को भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने से जब से प्रतिबंधित किया गया है, तब से कई लोगों ने सोचा है कि पाकिस्तानी दिल की धड़कन फवाद खान क्या कर रहे हैं।

जहां तक भारतीय सिनेमा का सवाल है तो फवाद खान आखिरी बार करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में नजर आए थे। जिसमें फवाद खान को शामिल करने को लेकर काफी आलोचना हुई थी। और तब से, वो किसी भी भारतीय प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे हैं।
फवाद के बॉलीवुड से जाने के बाद, उनके प्रशंसक उन्हें पाकिस्तानी उद्योग में वापस देखने के लिए उत्सुक थे।
लेकिन उन्हें आश्चर्य हुआ कि उन्हें अपने पसंदीदा स्टार को वापस एक्शन में देखने के लिए 6 साल तक इंतजार करना पड़ा फवाद खान की नई फिल्म मौला जट्ट इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और दुनिया भर के कई सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जो कि एक हिट फिल्म साबित हुई थी।
तो वहीं फिल्म के अलावा फवाद पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। अच्छी खबर ये है कि उनके प्रशंसकों को उन्हें पर्दे पर देखने के लिए 6 साल और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल फवाद के पास आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट हैं।
वो जल्द ही पाकिस्तानी फिल्म मनी बैक गारंटी में नजर आएंगे। आपको बता दें इस फिल्म में फवाद खान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। तो वहीं फवाद का एक और रोमांचक प्रोजेक्ट आने वाला है जिसमें फवाद फिर से माहिरा खान के साथ नजर आएंगे।