फीफा वर्ल्ड कप में रविवार के दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फीफा मेंस फुटबाल में दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम को 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने 2-0 से हराया।
मैच सब्स्टिट्यूशन में आए खिलाड़ियों के नाम रहा। 69वें मिनट में पिच पर आए अब्देलहामिद सबीरी ने 73वें मिनट में गोल स्कोर किया। वहीं, 73वें मिनट में आए जकारिया अबोउबखल ने स्टॉपेज टाइम में गोल दागा।

बेल्जियम गोल का खाता खोलने में नाकाम रहीं।
आपको बता दें 90 मिनट तक स्कोर 1-0 था। बेल्जियम को उम्मीद थी कि वें 5 मिनट के स्टॉपेज टाइम में एक गोल स्कोर कर के मैच ड्रॉ कर सकते है।
लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी तब फिरा जब 92वें मिनट में मोरक्को के जकारिया अबोउबखल ने गोल दाग दिया। हकिम जिएच ने अबोउबखल को शानदार क्रॉस पास दिया और अबोउबखल ने इसे गोल में तब्दील कर दिया।
तो वहीं बेल्जियम ने पूरे मैच में बने रहने की कोशिश की, लेकिन वे फिनिश करने में नाकाम रहे। टीम ने 67% समय अपने पास बॉल रखी। इसके साथ ही उन्होंने मोरक्को के बराबर 10 शॉट गोल की तरफ भी मारे, लेकिन वे एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर सके।
विश्व कप में मोरक्को की तीसरी जीत
आपको बता दें विश्व कप इतिहास में मोरक्को की ये तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 24 साल पहले यानी 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था।
तो वहीं उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। उस वक्त मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। आपको बता दें मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।
तो वहीं ग्रुप- F में बेल्जियम ये पहली हार है।
उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया था। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं। बेल्जियम के लिए अगला मुकाबला करो या मरो जैसा है। प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए बेल्जियम को क्रोएशिया के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी।
बेल्जियम में भड़की हिंसा
तो वहीं बेल्जियम पर मोरक्को की जीत के बाद हिंसा भड़क गई। इसके बाद बेल्जियम पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और एक को गिरफ्तार किया है।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने ब्रुसेल्स में एक कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। दंगे बेल्जियम की राजधानी ब्रीसेल्स में कई जगहों पर हुए। हिंसा करने वाले फुटबॉल फैंस में कई मोरक्को के झंडे लिए हुए थे।
पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
वहीं लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले भी दागे।
आपको बता दें बेल्जियम की करारी हार के बाद प्रशंसकों ने भारी तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया।
हंगामे के बाद पुलिस को कई इलाकों में कड़ी नाकाबंदी करनी पड़ी।दरअसल मोरक्को मूल के कुछ समर्थक अपनी जीत पर जश्न मनाने लगे थे, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। और बेल्जियम के फैंस हिंसक हो गए।