• सब्सक्राइब
  • विज्ञापन
Wednesday, February 1, 2023
No Result
View All Result
Vocal News
  • होम
  • न्यूज़
    Inventor of ORS - DR Dilip Mahalnabis

    ORS घोल बनाकर करोड़ो जान बचाने वाले Dilip Mahalanabis, जी हाँ यह एक भारतीय ही हैं

    टीवी एक्ट्रेस हंसी परमार पति आकाश संग बनाया एलबम,जल्द ही होगा रिलीज

    टीवी एक्ट्रेस हंसी परमार पति आकाश संग बनाया एलबम,जल्द ही होगा रिलीज

    Viral video: कैमरे में रिकॉर्ड हुआ चुड़ैल का चेहरा,लोग देख हुए हैरान

    Viral video: कैमरे में रिकॉर्ड हुआ चुड़ैल का चेहरा,लोग देख हुए हैरान

    किंग कोबरा को अपने हाथों से पकड़ रहा था शख्स लेकिन सांप ने कर दिया पलटवार

    किंग कोबरा को अपने हाथों से पकड़ रहा था शख्स लेकिन सांप ने कर दिया पलटवार

    आसाराम को रेप केस में मिली आजीवन कारावास की सजा

    आसाराम को रेप केस में मिली आजीवन कारावास की सजा

    चीन के एजेंडे पर काम करता है BBC भाजपा नेता ने लगाया आरोप

    चीन के एजेंडे पर काम करता है BBC भाजपा नेता ने लगाया आरोप

    Viral video: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के महंगे गिफ्ट्स देख पाकिस्तानी एंकर्स का उड़ा होश

    Viral video: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के महंगे गिफ्ट्स देख पाकिस्तानी एंकर्स का उड़ा होश

    विशाखापत्तम होगी आंध्र प्रदेश की अगली राजधानी मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

    विशाखापत्तम होगी आंध्र प्रदेश की अगली राजधानी मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

    Indian Armed Force Motto

    Indian Armed Force Motto सुनकर आप सम्मान और गौरव से भर उठेंगे

  • स्पोर्ट्स
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • एंटरटेनमेंट
  • राजनीति
  • इतिहास नामा
Vocal News
No Result
View All Result
Home स्पोर्ट्स
Fifa World Cup Qatar 2022: रोमांचक मैच में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया

Fifa World Cup Qatar 2022: रोमांचक मैच में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया

by Praveen Mishra
November 25, 2022
A A

पुर्तगाल ने ग्रुप- H के मुकाबले मे घाना को 3-2 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में हाफ-टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। पांचों गोल दूसरे हाफ में आखिरी 25 मिनट में आए।

65वें मिनट में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल दागा और इतिहास रच दिया। वो फीफा वर्ल्ड कप के पांचवें संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।


इसके बाद 73वें मिनट में घाना की ओर से कप्तान आंद्रे एयू ने गोल दागा और घाना की वापसी कराई। हालांकि, 78वें मिनट में जोआओ फेलिक्स और 80वें मिनट में राफेल लियाओ ने गोल दागकर पुर्तगाल को 3-1 से आगे कर दिया।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता ने Lionel Messi का ढूंढा असम कनेक्शन, तो लोग करने लगे ट्रोल

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, मेसी को बचपन में थी खतरनाक बीमारी जानें पूरी कहानी!

🇵🇹 Portugal picks up three points against Ghana after a hectic second half@adidasfootball | #FIFAWorldCup

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 24, 2022

मैच के दौरान रोनाल्डो ने पकड़ लिया था अपना सिर

89वें मिनट में घाना के ओसमान बुकारी ने गोल दाग घाना को मैच में वापस लाने की कोशिश की।
आपको बता दें इंजरी टाइम में पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने बड़ी गलती की।

वो गेंद छोड़ चुके थे, तभी घाना के खिलाड़ी विलियम्सन ने उनसे गेंद छीन ली, लेकिन पुर्तगाल के डिफेंडर्स की सूझबूझ के चलते गोल नहीं कर सके। इस गलती पर रोनाल्डो ने भी सर पकड़ लिया था।


हालांकि, गोल नहीं होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। ऐसे में पुर्तगाल की टीम घाना को हराने में कामयाब रही। इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ग्रुप- H में तीन अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है।

ADVERTISEMENT

वहीं, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक के एक-एक अंक हैं। घाना की टीम सबसे नीचे चौथे स्थान पर है। आपको बता दें पुर्तगाल की टीम फीफा रैंकिंग 9वें नम्बर है, जबकि घाना की टीम 61वें स्थान पर है।


आपको बता दें पुर्तगाल के लिए जोआओ फेलिक्स और राफेल लियाओ ने गोल दागे। इन दोनों का ये पहला वर्ल्ड कप है। 1966 के बाद पहली बार पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे दो खिलाड़ियों ने गोल दागा है।

1966 में हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे जोस टोरेस और जोस ऑगस्टो ने गोल किया था। फेलिक्स ने पुर्तगाल के लिए पिछले 12 मैचों में पहला गोल दागा।

रोनाल्डो ने रचा इतिहास

पिछली बार उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ नवंबर 2020 में गोल दागा था। तो वहीं पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वो फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे लियोनल मेस्सी, माराडोना और पेले जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके। रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप में ये 18वां मैच था। और उन्होंने सभी वर्ल्ड कप को मिलाकर आठवां गोल दागा।


रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा गोल स्कोरर और अब घाना के खिलाफ गोल दागने के बाद सबसे उम्रदारज गोल स्कोरर बन गए हैं। ऐसा करने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।

इससे पहले क्रोएशिया के इविसा ओलिच और डेनमार्क के माइकल लॉड्रुप ऐसा कर चुके हैं।

Share On:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)

Related

Tags: cristiano ronaldoFifa World Cup 2022Fifa World Cup Qatar 2022purtgal vs ghana

संबंधित लेख

Inventor of ORS - DR Dilip Mahalnabis

ORS घोल बनाकर करोड़ो जान बचाने वाले Dilip Mahalanabis, जी हाँ यह एक भारतीय ही हैं

by Shristi Singh
February 1, 2023

दुनिया को जिस डॉक्टर ने ये जीवन रक्षक घोल ORS दिया वो हैं, डॉक्टर दिलीप महालनोबिस। चकाचौंध से दूर शांति...

टीवी एक्ट्रेस हंसी परमार पति आकाश संग बनाया एलबम,जल्द ही होगा रिलीज

टीवी एक्ट्रेस हंसी परमार पति आकाश संग बनाया एलबम,जल्द ही होगा रिलीज

by Sonee Srivastav
February 1, 2023

हंसी परमार एक लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस है जो कि अबतक कई सीरियल में काम कर चुकी हैं जैसे कि बालिका...

Next Post
Tata Group की हो जाएगी Bisleri, 7,000 करोड़ में हो सकती है डील

Tata Group की हो जाएगी Bisleri, 7,000 करोड़ में हो सकती है डील

पर हमसे जुड़ें

Youtube Facebook Twitter

VNS Archive

हमसे जुड़ें
न्यूज़ सब्मिट करें
संपर्क    सब्सक्राइब    विज्ञापन    फीडबैक    कंप्लेंट     हमारे बारे में 
Youtube Facebook Twitter
न्यूज अलर्ट  /  अस्वीकरण  /  नियम एवं शर्तें  /  गोपनीयता
© COPYRIGHT JMAAA INFOTECH PVT LTD 2021
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • स्पोर्ट्स
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • एंटरटेनमेंट
  • राजनीति
  • इतिहास नामा

© COPYRIGH 2022 ALL RIGHTS RESERVED BY JMAAA