आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने BJP ज्वॉइन कर ली है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के नेता रहे रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपना त्यागपत्र भेजा था।
BJP में शामिल होकर किरण रेड्डी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है और आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से पार्टी राज्य दर राज्य टूट रही है और यह एक राज्य की बात नहीं लगभग-लगभग सभी राज्यों का यही हाल है।
रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। वो विश्लेषण नहीं कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे उसे सही करना चाहते हैं।
वह यही सोचते हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं।