गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही पद्म पुस्कार विजेताओं को नामों की घोषणा हुई है। उनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव का भी है।
मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।आपको बता दें 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है।
सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं।नेताजी अपने कई ऐतिहासिक फैसलों के लिए यूपी और देश की राजनीति में सदा याद किए जाएंगे।
उन्होंने भारतीय राजनीति को न सिर्फ नई दिशा दी बल्कि समाजिक परिवर्तन की इबारत भी लिखी। उन्होंने महिलाओं को सियासत में भागीदारी दिलाने के लिए निरंतर आवाज बुलंद की।