ग्रैमी अवार्ड को लेकर पूरी दुनिया में धूम देखने को मिलती है। इसका क्रेज सिर्फ दुनिया में ही नहीं भारत में भी देखने को मिलता है। ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। इसका आयोजन हर साल किया जाता है, जिसमें प्रमुख कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है।
1959 के बाद हर साल ये पुरस्कार प्रदान किया जाता है
अब 2023 के ग्रैमी अवार्ड को लेकर खुलासा कर दिया गया है। इस बार अवार्ड्स का आयोजन 5 फरवरी को लॉस एंजिल्स में किया जाएगा। इसके चलते ही 2023 ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स का भी खुलासा हो गया है।
BTS ने मेजर कैटेगिरी में नॉमिनेशन किया हासिल
आपको बता दें बेयोंसे सबसे ज्यादा ग्रैमी-नॉमिनेटेड है। Kpop सेंसेशन BTS ने भी मेजर कैटेगिरी में नॉमिनेशन हासिल किया है।
लिस्ट के मुताबिक अलग-अलग श्रेणियों में बियॉन्से के नौ नॉमिनेशन्स को नामांकित किया गया, जिनमें से एक ‘बी अलाइव’ के लिए है। इस गाने को बेस्ट विजुअल के लिए नॉमिनेट किया गया है।
बेयोंसे और एडेल ये दो ऐसे सितारे हैं जो 2023 ग्रैमी अवार्ड्स में आमने सामने भिड़ेंगे। दोनों कलाकारों को एल्बम ऑफ द इयर के लिए नामांकित किया गया है।

एडेल को उनके शानदार चौथे एल्बम 30 के लिए और बेयोंसे को उनके डांसफ्लोर ओपस रेनेसां के लिए नॉमिनेट किया गया है। एडेल का ‘सिंगल ईज़ी ऑन मी’ और बियॉन्से का ‘ब्रेक माई सोल’ दोनों गानों को रिकॉर्ड ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट किया गया है।
बेयोंसे ने 28 बार ये ट्राफी कर चुकी है अपने नाम
आपको बता दें बेयोंसे सबसे ज्यादा ग्रैमी अवार्ड जीतने वाली महिला हैं। उन्होंने 28 बार ये ट्राफी अपने नाम की है।
आपको बता दें ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है।

पहला ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह 4 मई 1959 को आयोजित किया गया था, जिसमें साल 1958 के लिए कलाकारों के जरिए म्यूजिक अचीवमेंट्स का सम्मान किया गया था। इसे म्यूजिक के कई कैटेगरीज में दिया जाता है। इसे हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज के जरिए दिया जाता है।
जॉन बिलिंग्स के हाथो से बनती है ये ट्राफी
अब आपको बताते हैं कि ग्रैमी अवार्ड की ट्राफी किस चीज से बनी होती है। दरअसल ग्रैमी अवार्ड कई वजहों से लोगों के लिए बेहद खास है। हालांकि इस अवार्ड की ट्रॉफी हमेशा से लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रही है। लेकिन लोग इसके बारें में बहुत ही कम जानते हैं कि ये आज भी जॉन बिलिंग्स के हाथ से बनाई जाती है
इसे बहुत ही खास तरीके से डिजाइन किया जाया है। इसे बनाने के लिए ग्रैमियम नामक एक पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है। ये एक जस्ता मिक्स मेटल है, जिसके बाद इस पर सोने की परत लगाई जाती है।
आपको बता दें हार्पर बाजार मैगजिन के अनुसार, इस ट्रॉफी की कीमत 30 हजार डॉलर है। हालांकि समय-समय के साथ इसकी कीमतों में कुछ फेरबदल होता रहता है।