चेन्नई की एक आईटी कंपनी आइडियाज 2आईटी ने अपने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की है। कर्मचारियों के काम से खुश होकर कंपनी ने यह फैसला लिया। आइडियाज2आईटी के CEO गायत्री विवेकानंदन ने 100 कर्मचारियों को मारुति सुजुकी कार गिफ्ट के रूप में दी है।
आइडियाज 2आईटी के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम के मुताबिक कार उन कर्मचारियों को दी जा रही है जो कि हमारे साथ 10 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं। हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए।