BBC के दफ्तर पर बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स ने छापे मारे। दरअसल, BBC के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग ने छापा मारा।
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 60 से 70 लोगों की टीम ने यह रेड मारी। वहीं रेड के दौरान सभी स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए थे।
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए भी कहा गया। इसके साथ ही लंदन स्थित BBC के दफ्तर में भी रेड की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है।
उधर, रेड पड़ते ही कांग्रेस ने इनकम टैक्स की इस कार्रवाई को BBC डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया।
अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल। यानी कांग्रेस BBC पर आयकर विभाग के छापेमारी को देश में अघोषित आपातकाल बताया है।