भारत में इन दिनों खेल प्रेमियों के ऊपर कॉमनवेल्थ गेम का खुमार चढ़ा हुआ है इसी पर बात करते हुए आज हम आपको बताएंगे कि भारत ने अब तक कुल कितने मेडल अपने नाम किए हैं। आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 18 मेडल अपने नाम किए हैं। जिसमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं। इस मेगा टूर्नामेंट के छठे दिन भारतीय टीम को 5 मेडल मिले।
जूडो में तूलिका मान को सिल्वर मेडल
जूडो की भारतीय जूडो प्लेयर तूलिका मान ने 78 KG वेट कैटेगरी में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। वो विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से मुकाबला हार गईं।

ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में शंकर को ब्रांज मेडल
अगर बात करें ट्रैक एंड फील्ड इवेंट की तो इसमें भारत के लिए तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में कमाल का खेल दिखाया और ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में 2.22 मीटर के जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ये कॉमनवेल्थ 2022 में ट्रैक एंड फील्ड खेलों में भारत का पहला पदक है।
वेट लिफ्टिंग में गुरदीप सिंह और लवप्रीत सिंह ने भारत का मान बढ़ाया
भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने 109 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता है।
तो वहीं वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 109 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 163 और क्लीन एंड जर्क में 192 KG का वेट उठाया। इस तरह उन्होंने 355 KG वेट उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

स्क्वाश में भारत ने रचा इतिहास
स्क्वॉश में भारत के लिए इतिहास रचते हुए सौरव घोषाल ने महिला और पुरुष को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पहला पदक जीता है। सौरव ने जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराकर मेडल अपने नाम कर लिया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत
भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला टीम ने बारबाडोस को 100 रन से हराया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में बारबाडोस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 62 रन ही बना सकी। रेणुका सिंह ने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब बात करते हैं हॉकी की भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे।
तो वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
निखत जरीन ने भारत के लिए एक और मेडल किया पक्का
बॉक्सर निखत जरीन ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने 50 KG वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। निखत ने वेल्स की हेलेन जोन्स को हराया। उन्होंने यह मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया।
महिला बॉक्सिंग में नीतू सिंह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड को हराया। वहीं, मोहम्मद हुसामुद्दीन ने भी बॉक्सिंग में एक मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने 57 KG वेट कैटेगरी में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो को 4-1 से हरा दिया।