चेन्नई और बेंगलुरु के बीच पुणे में खेले जा रहे IPL मैच के दौरान एक रोचक घटना कैमरे में कैद हो गई। चेन्नई की पारी के दौरान एक कपल ने सभी का दिल जीत लिया।
दरअसल हुआ ये कि, एक लड़की ने मैच के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। लड़के ने भी अपनी प्रेमिका को गले लगाकर रिंग पहन ली और प्रपोजल स्वीकार किया। चेन्नई की पारी के 11वें ओवर में टीवी स्क्रीन पर इस जोड़ी को दिखाया गया।
वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को लाइव दिखाया गया। अब सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैच के दौरान एक अच्छा मोमेंट। लड़का बेंगलुरु की टीम की जर्सी पहने हुआ था और लड़की ने भी रेड ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों RCB के फैन थे।