IPL 2022 में शुक्रवार को मुंबई और गुजरात के बीच मैच खेला गया। ये मुकाबला देखने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच में जब रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को छक्का लगाया तो रणवीर सिंह खुशी से झूम उठे। इसके बाद कैमरा रणवीर पर फोकस हो गया।
बॉलीवुड अभिनेता ने पूरे मैच के दौरान छाए रहे। जब-जब मुंबई के बल्लेबाज रन बना रहे थे। रणवीर टीम को खूब सपोर्ट करते नजर आ रहे थे। पूरे मैच के दौरान रणवीर का अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन देखने को मिला। मुंबई ने जब मुकाबला जीता, तब रणवीर डांस करते हुए भी नजर आए।
मैच में रोहित के बल्ले से 28 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के निकले। रोहित को मैच में शानदार शुरुआत मिली थी, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए।