सभी मुंबई इंडियंस के फैन्स के दिमाग में यह प्रशन जरूर मंडरा रहा होगा की आखिर कैसे ये IPL 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। यदि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई होती, तो शायद लोगों को उतनी हैरानी नहीं होती। रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 IPL ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई किसी सीजन के अपने शुरुआती 8 मैच गंवाने वाली पहली टीम बनी।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि उन्हें ऑक्शन के समय ही आइडिया हो गया था कि इस बार मुंबई ने प्लेयर्स चुनने में भारी गलती की है।
MI ने 8 करोड रुपए ऐसे गेंदबाज पर खर्च कर दिए, जिसने महीनों से 1 गेंद नहीं फेंकी है। कहते हैं, क्रिकेट में एक समय के बाद रेप्युटेशन की बजाए परफॉर्मेंस को महत्व दिया जाता है। मुंबई इसमें मात खा गई।
परिणाम हुआ कि बुमराह तेज गेंदबाजी में बिल्कुल अकेले पड़ गए। मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में भी टीम ने किसी बड़े गेंदबाज पर दांव नहीं लगाया। नतीजतन मुंबई टूर्नामेंट में डेथ ओवर गेंदबाजों की कमी से जूझती रही।