मुम्बई और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया।
तो वहीं मुम्बई की तरफ से तिलक वर्मा ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप रहे।
रोहित 10 गेंदों पर महज 1 रन बनाकर आउट हुए। हिटमैन IPL में लंबे समय से फ्लॉप हो रहे हैं और इसकी गवाही आंकड़े देते हैं।
IPL 2022 से रोहित के आकड़ों पर नजर डालें तो ये चौंकाने वाले हैं। रोहित शर्मा ने 15 IPL मैचों में 115.4 की मामूली स्ट्राइक रेट और 17.9 की बेहद खराब औसत से 269 रन बनाए हैं।
इस दौरान रोहित के बल्ले से एक बार भी अर्धशतक नहीं निकला है। रोहित की खराब फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय है और अगर जल्द हिटमैन फॉर्म में नहीं आते हैं तो ये समस्या और भी बढ़ जाएगी।