पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोग सड़कों पर उतरे, तो कई जगह पथराव हुआ। उत्तर प्रदेश के 8 शहरों प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरगनर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में लोगों ने जमकर बवाल किया।
इधर, बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन यानी शनिवार को भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। उधर, रांची में हिंसा के बाद सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रभावित इलाकों को सील कर दिया गया है और सरकार ने किसी को भी घर से न निकलने की चेतावनी दी है।