बॉलीवुड के खुबसूरत कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं दोनो की शादी के चर्चे शुरु हो गए हैं
कहा जा रहा हैं कि इस कपल की शादी रॉयल तरीके से होगी इस रॉयल शादी में 100 से 125 मेहमान शमिल होंगे जिसमे बॉलीवुड सुपरस्टार्स के नाम के साथ साथ ईशा अम्बानी का नाम भी शामिल हैं। आपको बता दे ईशा अम्बानी कियारा आडवाणी की स्कूल फ्रेंड हैं।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, कियारा और सिद्धार्थ की शादी 4 से 8 फरवरी के बीच होगी। मेहंदी और संगीत की रस्मों के बाद 6 फरवरी को ये कपल सात फेरे लेंगे।
आपको बता दे दोनों की मेहमानों की लिस्ट भी लगभग तैयार हो चुकी है। ये कपल राजस्थान में शाही पैलेस सूर्यगढ़ को चुना है। गेस्ट के लिए इस पैलेस के लगभग 80 कमरे बुक कर लिए गए हैं।