दुनिया में हिंदी का मान बढ़ाने वाले कवि कुमार विश्वास का आज 53वां जन्मदिन हैं कुमार विश्वास आज के दौर के सबसे चर्चित मंचीय कवि हैं।
वह जितना खूबसूरत लिखते हैं, मंच पर उसी खूबसूरती से कविताओं को कहते भी हैं।
कुमार विश्वास का जन्म 10 फरवरी, 1970 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के पिलखुआ में हुआ था।
कुमार विश्वास के पिता को पसंद नहीं था कि बेटा कविता पाठ में जाए ये बात खुद एक इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने बताया था।
विश्वास का कहना है कि उनकी जिंदगी में चार महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पहले उनकी मां, जिनसे उन्होंने गाने का सलीका सीखा, दूसरी बड़ी बहन से नाम मिला।
तीसरी महिला- प्रेमिका जिसने उन्हें कवि बनाया और चौथी उनकी पत्नी, जिसने उन्हें एंटरप्रिन्योर बना दिया।