फीमेल सिंगर की जब बात होती हैं तो सबसे पहले सबकी जुबां पे लता मंगेशकर जी का नाम आता हैं। हालंकि लता मंगेशकर आज हमारे बीच नही हैं। लता मंगेशकर का निधन हुए आज पूरे एक साल हो गए हैं।
आज ही के दिन यानी 6 फरवरी साल 2022 को उन्होंने आखिरी सांस ली थी। आपको बता दे उनकी निधन की वजह उनकी बढ़ती उम्र नही थी।
दरअसल 8 जनवरी 2022 को कोरोना वायरस से वो संक्रमित हुई थी कोरोना वायरस के साथ साथ उन्हें निमोनिया भी हुआ था जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती गई और उनका 6 फरवरी को निधन हो गया।
तो वहीं लता मंगेशकर ने 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। कई सारे पुरस्कार से उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका हैं जिनमे भारत रत्न, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे पुरस्कार शामिल हैं।