Vocal News
  • होम
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • पड़ताल
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • इतिहास नामा
No Result
View All Result
Vocal News
  • होम
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • पड़ताल
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • इतिहास नामा
No Result
View All Result
Vocal News
No Result
View All Result
Home न्यूज़

मुद्दों पर तर्कहीन बहस मीडिया का एजेंडा: CJI बोले

Isha by Isha
July 23, 2022
मुद्दों पर तर्कहीन बहस मीडिया का एजेंडा: CJI बोले - Vocal News
Share on FacebookShare on Twitter

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने मामलों के मीडिया ट्रायल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया कंगारू कोर्ट लगा लेता है। ऐसे में अनुभवी जजों को भी फैसला लेने में मुश्किल आती है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया में अभी भी जवाबदेही है, लेकिन इलेक्ट्रोनिक मीडिया की कोई जिम्मेदारी नहीं दिखती है।

CJI ने कहा कि हम देखते हैं कि किसी भी केस को लेकर मीडिया ट्रायल शुरू हो जाता है। कई बार अनुभवी न्यायाधीशों को भी फैसला करना मुश्किल हो जाता है। न्याय वितरण से जुड़े मुद्दों पर गलत सूचना और एजेंडा संचालित बहस लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। अपनी जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर आप हमारे लोकतंत्र को दो कदम पीछे ले जा रहे हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगे से जगमगा उठे

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगे से जगमगा उठे

August 8, 2022
China, Taiwanese Tensions

China, Taiwanese Tensions

August 8, 2022

CJI रमना ने कहा कि आजकल जजों पर हमले बढ़ रहे हैं। पुलिस और राजनेताओं को रिटायर्मेंट के बाद भी सुरक्षा दी जाती है, इसी तरह जजों को भी सुरक्षा दी जानी चाहिए। CJI ने कहा कि वे राजनीति में जाना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हालांकि, जस्टिस रमना ने कहा कि उन्हें जज बनने का मलाल नहीं है।

सीजेआई ने कहा कि वर्तमान समय की न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक निर्णय के लिए मामलों को प्राथमिकता देना है। न्यायाधीश सामाजिक वास्तविकताओं से आंखें नहीं मूंद सकते। सिस्टम को टालने योग्य संघर्षों और बोझ से बचाने के लिए जज को दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता देनी होगी।

27 अगस्त, 1957 को कृष्णा जिले के पोन्नावरम गांव में एक किसान परिवार में जन्मे ​​​​​​​जस्टिस एनवी रमना ने 24 अप्रैल 2021 को भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी। वे हैदराबाद में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील और रेलवे के वकील भी रहे हैं। वे आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रहे हैं।

उन्होंने 10 मार्च, 2013 से 20 मई, 2013 तक आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया। उन्हें 27 जून, 2000 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Tags: CJIMedia CJI

और भी

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगे से जगमगा उठे

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगे से जगमगा उठे

by Isha
August 8, 2022

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र के आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आगरा...

China, Taiwanese Tensions

China, Taiwanese Tensions

by Isha
August 8, 2022

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी द्वारा ताइवान की यात्रा के जवाब में शुरू किए गए अभूतपूर्व चीनी सैन्य अभ्यास के...

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा?

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा?

by Isha
August 8, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीति आयोग की संचालन परिषद (जीसी) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। पीएम मोदी...

एनटीए अब एग्जाम 12 से 14 अगस्त के बीच कराएगा

एनटीए अब एग्जाम 12 से 14 अगस्त के बीच कराएगा

by Isha
August 6, 2022

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 अगस्त को होने वाली सीयूईटी यूजी 2022 की परीक्षा को 53 एग्जाम सेंटर पर...

Next Post
NDA का मतलब ' नो डेटा अवेलेबल ' : राहुल गांधी - Vocal News

NDA का मतलब ' नो डेटा अवेलेबल ' : राहुल गांधी

Recommended

Napa's justice became the target of small traders, big traders are doing Ash

नपा का न्याय छोटे व्यापारी बने निशाना, बड़े व्यापारी कर रहे ऐश

January 27, 2022
शिंदे सरकार ने बहुमत जीता

शिंदे सरकार ने बहुमत जीता

July 4, 2022

Popular Story

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
हमसे जुड़ें
न्यूज़ सब्मिट करें
संपर्क    सब्सक्राइब    विज्ञापन    फीडबैक    कंप्लेंट     हमारे बारे में 
Youtube Facebook Twitter
न्यूज अलर्ट  /  अस्वीकरण  /  नियम एवं शर्तें  /  गोपनीयता
© COPYRIGHT JMAAA INFOTECH PVT LTD 2021
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • पड़ताल
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • इतिहास नामा

© COPYRIGHT JMAAA INFOTECH PVT LTD 2021