राजनीति में वार पलटवार जारी रहता है हर पार्टी अपने आपको सबसे बेहतर बताती है। चुनाव के वक्त नेता तो एक दूसरे पर खूब आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं।
लेकिन अब धमकाने का मामला भी सामने आ गया है। दरअसल मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को खुलेआम धमकाते हुए कहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो जाएं, नहीं तो बुलडोजर तैयार है।
मंत्री का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एक जनसभा को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं और वो कह रहे हैं कि कांग्रेस के सदस्यों सुनों, भाजपा में शामिल हो जाओ।
धीरे-धीरे इस तरफ आ जाओ। 2023 में भाजपा सरकार बनाएगी। मामा का बुलडोजर तैयार है।आपको बता दें महेंद्र सिंह सिसोदिया ने राघौगढ़ के में यह धमकी भरा बयान दिया है, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का क्षेत्र है।
महेंद्र सिंह सिसोदिया राघौगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।