किसी भी देश के नागरिक अगर दूसरे देश में नौकरी करने के लिए जाते हैं और वो वहां पर कोई गुनाह कर देते हैं तो उनको उस देश के कानून के हिसाब से सजा दी जाती है।
दरअसल दुनिया भर की तमाम जेलों में कुल 8,343 भारतीय कैदी बंद हैं। विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, वी मुरलीधरन ने लोकसभा में इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि सरकार विदेशी जेलों सहित विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, UAE में सबसे ज्यादा 1,926 भारतीय कैदी हैं।
इसके बाद सऊदी अरब में 1,362 और नेपाल में 1,222 कैदी बंद हैं। उन्होंने आगे कहा कि विदेशी जेलों में कुल 8,343 भारतीय कैदी बंद है।
हम सभी घटनाओं पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने 31 देशों के साथ व्यक्तियों के हस्तांतरण के समझौते पर हस्ताक्षर भी किए हैं।