भोजपुरी इंडस्ट्री में इस वक्त शोक की लहर छाई हुई हैं।
भोजपुरी की बेहतरीन एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर लिया हैं
एक्ट्रेस का शव होटल के एक कमरे में पंखे से लटका मिला था। तो वहीं आकांक्षा के सुसाइड करने की वजह अब तक पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें मुंबई से वाराणसी पहुंची एक्ट्रेस की मां ने पुलिस को बयान दिया हैं
जिसके बाद पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें गायक समर सिंह आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड हैं एक्ट्रेस इनके साथ तमाम रिल्स बना शेयर करती थी।