भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल ज्यादातर समय रांची में अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। वो अपने परिवार के साथ रहते हैं और सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं।
इसका अंदाजा आपको इसी से लग जाएगा कि उन्होंने पिछले 2 सालों से इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था।
अब आखिरकार उन्होंने 2 साल बाद एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते नजर आ रहे हैं।
MS Dhoni रांची में अपने फार्महाउस पर सब्जी और फल उगाते हैं, इसकी तस्वीरें और वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
वैसे तो माही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहना पसंद करते हैं ऐसे में जब 8 फरवरी की शाम को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 साल बाद कोई वीडियो पोस्ट किया तो देखते-देखते ये वायरल हो गया और लाइक्स व कमेंट्स की बाढ़ आ गई।