महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में ICC की एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े इवेंट्स जीते।
फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को शांत और सरल स्वभाव के कारण काफी ज्यादा पसंद करते हैं। मैदान पर उनको कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है।
धोनी को ऑफ द फील्ड क्या पसन्द है जो है उसकी जानकारी अब सामने आई है।
जॉर्ज बैली ने बताया है कि धोनी के दरवाजे खिलाड़ियों के लिए खुले रहते हैं और वह मिलने से मना नहीं करते हैं।
एक बातचीत में बैली ने कहा कि धोनी थोड़ा हुक्का या शीशा पीना पसंद करते हैं।
अक्सर पर अपने रूम में इसका सेटअप रखते हैं। जॉर्ज बैली धोनी के साथ CSK के लिए खेल चुके हैं।