अपने डांस की वजह से दुनियाभर में लोकप्रिय नोरा फतेही को कौन नहीं जानता? दिलबर-दिलबर से प्रसिद्धि पाने के बाद अब फिल्मों में उनके डांस नंबर खूब पसंद किए जाते हैं।नोरा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है लेकिन इन दिनों सुर्खियों में है नोरा फतेही का एक हमशक्ल।
इस हमशक्ल का वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। मज़े की बात ये है कि नोरा फतेही का ये हमशक्ल एक लड़का है और पाकिस्तान में रहता है, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले लैपटॉप पर नोरा फतेही की तस्वीर दिखाई जाती है।उसके बाद लैपटॉप को साइड में कर दिया जाता है और वहीं पर बैठे लड़के को दिखाया जाता है जिसके नैन- नक्श हुबहु नोरा से मिलते है।
कॉमेंट सेक्शन में लोग कह रहे है की ये वीडियो हैरान कर देने वाला है क्योकि यह एक लड़का है और बिल्कुल नोरा फतेही जैसा नजर आ रहा है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।